ActressBiographies

ऐसी है गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली मॉडल अन्वेषी जैन की लाइफ

Spread the love

गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली अन्वेषी जैन (Anveshi Jain) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी हॉट अदाओं और दमदार एक्टिंग की आज पूरी दुनिया दीवानी है।अन्वेषी एक एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ साथ होस्ट भी है जिसने कई बड़े-बड़े एंटरटेनमेंट और सोशल प्रोग्राम को होस्ट किया है। अन्वेषी ने कॉरपोरेट इवेंट धार्मिक फंक्शन और प्राइवेट पार्टी, वेडिंग पार्टी को भी होस्ट किया है।

जन्म (Anveshi Jain Early Life)

अन्वेषी का जन्म 25जून 1991 में भोपाल के गांव खुजराहो में हुआ था। वो जैन परिवार से ताल्लुक रखती है। अन्वेषी अपनी मां के बोहत करीब है और उन्हें ही अपना बेस्ट फ्रेंड मानती है अन्वेषी के एक भाई है जिसका नाम प्रंजल जैन है।

पढ़ाई (Anveshi Jain Education)

उन्होंने ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है। एक्ट्रेस बनने से पहले वो इंदौर की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। बचपन से ही अपने एक्ट्रेस बनने के सपने को पूरा करने के लिए वो एक दिन अपने परिवार को बिना बताए मुंबई चली गई और अपनी कड़ी मेहनत के जरिए उन्हें “मेक इन इंडिया” और “आईफा बर्लैंड” जैसे बड़े कार्यक्रमों को होस्ट करने का मौका मिला। वहीं उन्होंने मीडिया को अपना करियर चुना जो की अन्वेषी की लाइफ का टर्निंग पॉइंट था।

करियर (Anveshi Jain Career)

अन्वेषी जितनी खूबसूरत एक्ट्रेस है उतनी ही उम्दा सिंगर भी है। उन्होंने कई मोटिवेशनल स्पीच भी दी है। अन्वेषी को सबसे ज़्यादा लोकप्रियता बालाजी की हिंदी वेब सीरीज ‘गंदी बात’ से मिली। इस सीरीज में दिए कई हॉट सीन्स की वजह से वो रातों रात सुर्खियों में छा गई। अन्वेषी सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती है। और इंस्टाग्राम पर उनके 6.2 million से भी ज्यादा फॉलोवर्स है।

उनकी मूवी और वेब सीरीज (Anveshi Jain Movies & Web Series)

1. जी फिल्म (गुजराती)

निर्देशन मयूर कचडिय़ा की फिल्म ‘जी’ 2020 जोकि गुजराती भाषा की एक्शन फिल्म है। इसमें अन्वेषी जैन, अभिमन्यु जैन और चिराग जानी मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म ने दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। अन्वेषी इसमें एसीपी सम्राट की वाइफ का रोल अदा कर रही है। फिल्म में अभिमन्यु सिंह एक शराब माफिया है।

2. बॉस: बाप ऑफ स्पेशल सर्विस (वेब सीरीज)

बॉस: बाप ऑफ स्पेशल सर्विस में करण सिंह ग्रोवर और सागरिका घाटगे दोनों डिजिटल स्पेशल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस वेबसीरीज मे इनके के अलावा गौरव गेरा, अयाज़ खान, तरुण महिलानी और दल्जीत कौर नजर आने वाले हैं। इस शो में आपको एक्शन, ड्रामा और रोमांस सब कुछ मिलने वाला है। इस सीरीज में कुल 10 एपिसोड है।

इसका पहला एपिसोड 2 अगस्त 2019 को आया था। ऑल्ट बालाजी के बैनर तले ये सीरीज स्ट्रीम होगी।

3. गंदी बात (Gandi Baat)

एकता कपूर की इस वेब सीरीज के सभी पार्ट बहुत ही बोल्ड थे। और बता दें कि इसका चौथा भी काफी बोल्ड होने के कारण सुर्खियों में बना हुआ है।

गंदी बात 4 पिछले पार्ट की तरह ही गांव के एरिया को पृष्ठभूमि बना कर कहानी बनाई गई है। लोकल भाषा का प्रयोग किया गया है। प्यार मोहब्बत, साजिश, रंजिश सब कुछ आपको इस वेब सीरीज में भरपूर मिलेगा। कहानियों के ताने बाने बुने गए हैं। वहीं अन्वेषी का ये सीजन अब तक के आए सीजन में से सबसे ज्यादा हॉट और बोल्ड अवतार वाला है।

एकता कपूर की वेब सीरीज़ गंदी बात 2 से अन्वेषी को इतनी पॉपुलैरिटी हासिल हुई है कि वो Google पर सर्च होने वाली अभिनेत्री बन गई थी।

रोचक तथ्य (Interesting Facts About Anveshi Jain)

अन्वेषी जैन 2019 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री थी। और इसी साल में उन्हें ‘दादा साहेब फाल्के आइकन’ अवार्ड के 2 कैटेगरी सोशल इनफ्लुएंस ऑफ द ईयर और पर्सन ऑफ द ईयर से नवाजा गया था।

अन्वेषी दीपिका पादुकोण की बहुत बड़ी फैन है। वो उन्हें अपना आइकन मानती हैं। और एक दिन Forbes मैगजीन में भारत की सबसे प्रभावशाली महिला के तौर पर पहचान बनाने का सपना है।

अन्वेषी जैन ज्वेलरी और कलाई की घड़ी की शौकीन है, और उनकी बड़ी संख्या जमा कर रखी है। अन्वेषी अपने खूबसूरत फिगर के लिए मशहूर हैं। वो यूं तो एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है, लेकिन साथ में वो इंदौर की एक बिजनेस वूमेन भी हैं। इन्हें बीयर और शराब सेवन करना पसंद है। उन्हें महंगी चीजों की शौक जैसे गुच्ची के कपड़े हमेशा पहनती हैं।

फेवरेट (Anveshi Jain Favourite)

एक्टर – नवाजुद्दीन सिद्दीकी
एक्ट्रेस – प्रीति ज़िंटा
जगह – एफिल टॉवर पेरिस
हॉबी- हॉर्स राइडिंग, ट्रेवलिंग

नाम अन्वेषी जैन Anveshi Jain
जन्म 25 जून 1991
आयु 32 वर्ष (2023 के अनुसार)
जन्म स्थान खजुराहो, बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश, भारत
मूल निवासी खजुराहो, बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश, भारत
मातृ भाषा हिन्दी
धर्म जैन धर्म
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा कमाई का जरिया अभिनय, विज्ञापन और मॉडलिंग
स्कूल राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल, मध्य प्रदेश
कॉलेज राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल, मध्य प्रदेश
शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन
वैवाहिक स्थिति अविवाहित

Also read:

खूबसूरत अदा और बेहतरीन अदाकारी से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली तमन्ना भाटिया की रियल स्टोरी | Tamannaah Biography in Hindi

 

Follow us on: TwitterInstagramFacebook, and YouTube

Facebook Comments Box